4 महीने के बच्चे को सर्दी जुकाम हो जाए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 09:58

नवजात शिशु की इम्‍यूनिटी बहुत कमजोर होती है और इसलिए उन्‍हें आसानी से खांसी-जुकाम पकड़ लेता है। वैसे भी अब सर्दी का मौसम आ रहा है। इस मौसम में बच्‍चों को जल्‍दी-जल्‍दी जुकाम पकड़ लेता है लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू नुस्‍खों की मदद से आप बच्‍चों के जुकाम को ठीक कर सकते हैं।
नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ हैल्‍थ के अनुसार बच्‍चों को साल में 6 से 10 बार जुकाम पकड़ता है। कई बच्‍चों को वायरस की वजह से जुकाम होता है इसलिए एंटीबायोटिक से इसका इलाज किया जा सकता है। अमेरिकन एकेमडमी ऑफ पीडियाट्रिक्‍स के अनुसार डॉक्‍टर के पर्चे के बिना मिलने वाली ओवर द काउंटर दवाएं 4 साल से कम उम्र के बच्‍चों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घरेलू नुस्‍खों से ही बच्‍चों में जुकाम का इलाज करें।

​बच्‍चों के लिए भाप लेने के फायदे
नासिक मार्ग में म्‍यूकस को ढीला करने के लिए भाप लेना सबसे असरकारी तरीका है। शिशु के कमरे में फेशियल स्‍टीमर या वेपोराइजर की मदद से भाप फैला दें। 6 महीने से कम उम्र के शिशु के लिए बाथरूम में गर्म पानी को नल से बहने दें और शिशु को बाथरूम में 10 से 15 मिनट तक लेकर बैठ जाएं।

एक साल से अधिक उम्र के बच्‍चों के लिए गर्म पानी में यूकेलिप्‍टस ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं।
बच्चों की सर्दी का इलाज है नमक के पानी के गरारे
दो साल से अधिक उम्र के बच्‍चे को नमक के पानी से गरारे करवाएं। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्‍मच नमक डालें और बच्‍चे को गरारे करने के लिए कहें। बच्‍चे को पहले सादे पानी से गरारे करना सिखाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info